national · दिल्ली
रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
INT News4 July 2026 at 02:58 pm

नई दिल्ली, 4 जुलाई। ब्लैक मनी एक्ट से जुड़े कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को होगी।