समाचार · बिहार
बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, भरत सोनी बने सिवान के SP, मिस्टर राज को इस जिले की कमान

Bihar IPS Transfer List: बिहार में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. कई जिलों के SP और SSP बदले गए हैं. इस तबादले में नालंदा के एसपी भरत सोनी को सिवान का नया एसपी बनाया गया है. वहीं भोजपुर के एसपी राज को रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कई अन्य IPS अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है.
भरत सोनी अब सिवान के नए SP
नालंदा के एसपी भरत सोनी का तबादला कर उन्हें सिवान का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. सिवान में इससे पहले एसपी के पद पर तैनात पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेजा गया है.
भरत सोनी की नई तैनाती ऐसे समय हुई है, जब सिवान में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम बनी हुई है. अब जिले की कमान उनके हाथों में होगी.
‘एसपी राज’ को रोहतास की जिम्मेदारी
भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब रोहतास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक सारण की जिम्मेदारी दी गई है.
भोजपुर में मिस्टर राज की जगह अवधेश दीक्षित को नया एसपी बनाया गया है. अवधेश दीक्षित इससे पहले बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) के पद पर तैनात थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
तबादले की सूची में कई वरिष्ठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं. मृत्युंजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से पुलिस उप महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है.
वहीं अजय कुमार पांडे को मध निषेध एवं ANTF से पुलिस उप महानिरीक्षक, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है.
सारण के SSP रहे विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार की जिम्मेदारी मिली है.
639226611848392298_10144.pdf
कई जिलों में बदली पुलिस की कमान
इस फेरबदल के बाद बिहार के कई जिलों में पुलिस की कमान बदल गई है. खास तौर पर सिवान, रोहतास, भोजपुर और सारण में नई तैनाती की गई है. माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है.
Also Read: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमावली पर चिराग पासवान का CM सम्राट को पत्र, डोमिसाइल और उम्र सीमा समेत की ये 6 मांगें