समाचार · छत्तीसगढ़
सरकारी स्कूल से सरिया चोरी करने वाला पकड़ाया:कांकेर में शौचालय निर्माण का 300 किलो सरिया चोरी, 4.38 लाख माल बरामद
कांकेर जिले के चारामा थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल से सरिया चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 300 किलो सरिया बरामद किया गया है। 6 सितंबर को शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्कूल परिसर में शौचालय निर्माण के लिए करीब 300 किलो लोहे का सरिया रखा गया था। अज्ञात चोर इसे चोरी कर ले गए थे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इतवारी मंडावी (38) को हिरासत में लिया। वह पंचलाल मंडावी का बेटा है और चंदेरीभाटा, दल्लीराजहरा, जिला बालोद का रहने वाला है। फिलहाल लखनपुर, चारामा में रह रहा था। कटर से सरिया काटकर घर में छिपाया पूछताछ में इतवारी मंडावी ने स्कूल से सरिया चोरी करने की बात कबूल की। उसने चोरी किए गए सरिया को कटर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया था और अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने सरिया जब्त कर लिया है।