समाचार · मध्य प्रदेश
हरियाली अमावस्या पर डोंगरगांव में 300 पौधे रोपे:बुरहानपुर में 'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुक्तिधाम में पौधारोपण, ड्रिप सिंचाई से होगी देखभाल
बुरहानपुर के ग्राम डोंगरगांव में हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 300 पौधे रोपे गए। ग्राम पंचायत ने सभी पौधों को ड्रिप सिंचाई से सींचने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में संत मुक्तानंद महाराज, सरपंच नेमीचंद पवार और पर्यावरण मित्र संजय राठौड़ सहित ग्रामीण शामिल हुए। संकुल दरियापुर के स्कूली बच्चे और सरस्वती शिशु मंदिर बोदरली के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीणों ने अलग-अलग भावनाओं के साथ पौधे लगाए। कुछ लोगों ने पौधों को अपने पुत्र या सच्चे मित्र के रूप में लगाया। वहीं, कई ग्रामीणों ने दिवंगत पूर्वजों की स्मृति में पौधे रोपे। 300 पौधों को ड्रिप से मिलेगा पानी सरपंच नेमीचंद पवार ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है। उन्हें बड़ा होने तक सींचना और उनकी देखभाल करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सभी 300 पौधों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पौधों को सींचने की व्यवस्था की जाएगी। संत मुक्तानंद महाराज ने कहा कि प्रकृति का ऋण चुकाने के लिए हर व्यक्ति को जीवन में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवन के लिए जरूरी प्राणवायु देते हैं। अंतिम यात्रा में भी लकड़ी की जरूरत पड़ती है। इसलिए धरती को हरा-भरा बनाना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान कांतिलाल पवार, आत्माराम पवार, सुधीर पटेल, मोहन चव्हाण, गोविंद पवार, मनोज पवार, चंदन पवार, सुभाष पवार, योगेश पवार, अजय जाधव, मलखान चव्हाण, कनीराम पवार, धारासिंग पवार, मोहन पवार, प्रहलाद चौधरी, राजू राठौड़, गिरधारीलाल वास्कले, संदीप पाटिल और नितेश पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों, आचार्यों और शिक्षकों ने पौधारोपण की जानकारी वायुदूत ऐप और इको क्लब पोर्टल पर अपलोड की।