Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण, रेल मंत्री बोले- गुजरात में 80 प्रतिशत काम पूरा

INT News4 July 2026 at 12:07 pm

अहमदाबाद, 4 जुलाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अहमदाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद के ऐतिहासिक कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना और मेट्रो प्रोजेक्ट का जायजा लिया। उन्होंने ऐतिहासिक कालूपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।