Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

कोलंबिया: नई सरकार के सत्ता संभालते ही दो जगहों पर बम धमाके, एक पुलिस अधिकारी की मौत

INT News9 August 2026 at 11:59 am

बगोटा, 9 अगस्त। कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला के पदभार संभालने के महज 24 घंटे के भीतर दो जबरदस्त बम धमाके हुए। देश के अलग-अलग हिस्सों में दो बम धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। हमलों में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।