Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मरवाही में भालू के हमले से 3 लोग घायल:एक ही भालू ने दो अलग-अलग जगह लोगों को बनाया शिकार, सुबह-शाम जंगल जाने से बचें

INT News27 August 2026 at 10:33 am

मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही भालू शामिल था। पहली घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका परिसर के कक्ष क्रमांक 2005 में हुई। लालजी नामक व्यक्ति गाय-बैल चराने जंगल गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर लौट रहे परिवार का भालू से सामना दूसरी घटना में मनोज अपनी पत्नी सीतल और बेटे साजन के साथ खेत से काम करके बैल लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका सामना भालू से हो गया। भालू ने मनोज और उनकी पत्नी सीतल पर हमला कर दिया। इसी दौरान खुद को बचाने के लिए उनका बेटा साजन एक गड्ढे में कूद गया, जिससे उसे भी अंदरूनी चोटें आईं। अस्पताल पहुंचा वन विभाग का अमला घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मरवाही अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने घायलों के परिजनों को सहयोग राशि भी दी है। सुबह-शाम जंगल जाने से बचें भालू के लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से सुबह और शाम के समय जंगल की ओर जाने से बचने और जंगल में जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।