समाचार · हरियाणा
कैथल में पुलिस का ऑपरेशन हथियार:पांच आरोपियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा, तीन टीमों की कार्रवाई
कैथल में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ, स्पेशल डिटेक्टिव यूनियन व अपराध शाखा कलायत की टीमों ने 5 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन हथियार के तहत की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 5 देसी कट्टे, एक 32 बोर देसी पिस्टल व 3 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। सभी आरोपी इन हथियारों के जरिये वारदातों की फिराक में थे। यूपी का आरोपी गिरफ्तार मामले को लेकर डीएसपी सुशील प्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे 152-डी पुल के नीचे करनाल से कैथल जाने वाली सड़क पर एक युवक को काबू किया। उस स्थान पर एक युवक अवैध देसी कट्टा लेकर बैठा हुआ है। युवक की पहचान मनीकान्त भारद्वाज निवासी मलकपुर जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर देशी कट्टा बरामद हुआ। 315 बोर देसी कट्टा बरामद दूसरे मामले में एवीटी टीम द्वारा कैथल-नरवाना रोड कलायत बाइपास पर रामगढ़ चौशाला रोड कट के पास नाकाबंदी करके एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि वह पुलिस को देखकर युवक पैदल हाईवे की तरफ जाने लगा, जिसे टीम ने काबू कर लिया। युवक की पहचान आर्यन उर्फ गोलू निवासी कर्मगढ़ जिला जींद के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। हाइवे के पुल नीचे पकड़ा आरोपी तीसरे मामले में एवीटी टीम द्वारा कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर 152 हाईवे पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक सौरभ उर्फ डैनी निवासी मोर पत्ती नरवाना को काबू किया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर देसी पिस्टल तथा दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एएसआई राममेहर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जींस की जेब से मिला देसी कट्टा चौथे मामले में सीआईए कलायत टीम ने बाइपास स्थित ITI चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू किया। युवक की पहचान साहिल उर्फ गोल्डी निवासी उचाना, जिला जींद के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से एक 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। एक अन्य मामले में एसडीयू टीम द्वारा राजौंद-कैथल सड़क पर किच्छाना कुई बस अड्डे के पास कोटड़ा वाली सड़क पर दबिश देकर आरोपी टीटू निवासी संजय बस्ती चीका को 315 बोर के एक देसी कट्टे तथा एक कारतूस सहित काबू किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।