Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

जयपुर: हवेली तोड़ते समय मिले खजाने को मजदूरों ने आपस में बांटा, दस महीने बाद 66 किलो चांदी के साथ 5 गिरफ्तार

INT News8 August 2026 at 11:41 pm

जयपुर, 8 अगस्त। जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित एक पुरानी हवेली के ध्वस्तीकरण के दौरान कथित तौर पर मिले खजाने को आपस में बांट लेने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 66.4 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस अब बाकी की कीमती वस्तुओं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।