Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चाकू लहराने लोगों को डराने वाले 5 गिरफ्तार:116 पौवा अवैध शराब जब्त, मंदिर हसौद पुलिस की कार्रवाई

INT News2 September 2026 at 12:29 pm

रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था, जबकि 4 आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से 1 धारदार चाकू, 116 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम समेत कुल ₹17,260 की सामग्री जब्त की है। कॉलोनी के पास चाकू लहराकर लोगों को डराया 31 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आदित्य निषाद (19), निवासी मुनगी के रूप में हुई। उसके पास से स्टील का धारदार चाकू मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 411/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में केस दर्ज किया है। 4 जगह शराब बेचते पकड़े गए आरोपी पुलिस ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई की। नकटा मोड़: मिथलेश वर्मा (29) को 48 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। शराब की कीमत ₹4,800 बताई गई है। चंदखुरी फार्म बाजार रोड: प्रहलाद वर्मा (23) से 33 पौवा शराब और ₹910 बिक्री रकम जब्त हुई। कुल जब्ती ₹4,210 की है। ग्राम चीचा पानी टंकी: उमेश्वर अनंत (36) को ठेले से शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 35 पौवा शराब, कीमत ₹3,500, मिली। चीचा पुराना तालाब: जितेन्द्र डहरिया (35) बरगद के पेड़ के नीचे शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 40 पौवा शराब और बिक्री की नगदी समेत ₹4,750 की सामग्री जब्त हुई। चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए 6 लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। सभी को तहसील न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। एक नजर में कार्रवाई 5 आरोपी गिरफ्तार 1 धारदार चाकू जब्त 116 पौवा देशी शराब जब्त ₹17,260 की शराब और बिक्री रकम समेत सामग्री जब्त 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।