Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरदासपुर में AAP ने चलाया सफाई अभियान:रमन बहल ने किया कूड़ा साफ; कहा-स्वच्छता अभियान में जनता करे सहयोग

INT News2 September 2026 at 01:49 pm

गुरदासपुर को साफ, हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हलका इंचार्ज रमन बहल ने एक खास सफाई अभियान चलाया। यह अभियान आम आदमी पार्टी की टीम के साथ वार्ड नंबर 22, प्रेम नगर, हरदोचन्नी रोड पर चलाया गया।रमन बहल ने लोगों से अपील की कि वे अपने शहर को साफ रखने में मदद करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाएं। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुंदर गुरदासपुर बनेगा। सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंकने की अपील बहल ने सफाई को सबकी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंके। उन्होंने 'मिशन क्लीन पंजाब' में पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफाई सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि रोज की आदत होनी चाहिए। शहरों को साफ, हरा-भरा बनाने के लिए सरकार कर रही काम आप नेता ने बताया कि पंजाब सरकार शहरों को साफ, हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान तभी सफल होंगे जब लोग खुद अपने आसपास की सफाई में मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से कचरे को सही तरीके से फेंकने और गुरदासपुर को साफ व स्वस्थ बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।