Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिंगरौली का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से टूटा:पुल पर पानी, पुलिस ने आवाजाही रोकी, आज डेढ़ इंच बारिश हुई

INT News18 August 2026 at 03:45 pm

सिंगरौली जिले में मंगलवार तक लगातार झमाझम बारिश होती रही, जिससे इलाके की सभी बड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर बने पुलों के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिसकी वजह से सिंगरौली का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से संपर्क पूरी तरह कट गया है। खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, दोनों तरफ की पुलिस ने मौके पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और गाड़ियों का आना-जाना रोक दिया है। पुलिस-प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे पानी से भरे पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। चितरंगी में सबसे ज्यादा, सरई में भी झमाझम बारिश कलेक्टर दफ्तर के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को जिले में औसतन डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा। 1 जून से 18 अगस्त तक जिले में कुल 25 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इलाकों की बात करें तो चितरंगी में सबसे ज्यादा करीब पौने 3 इंच और सरई में सवा 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। इसके अलावा देवसर, सिंगरौली और माड़ा में भी अच्छी बारिश हुई है। सोन नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट बारिश के कारण माड़ा और सरई इलाकों के नाले उफान पर हैं। सोन नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे कई जगहों पर रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है और लोगों का रास्ता रुक गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें उन जगहों पर नजर बनाए हुए हैं जहां खतरा ज्यादा है। बारिश जारी रहने से जलभराव और पानी बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।