Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण:दुकान के पास खेलते समय बाइक सवार 2 युवकों ने उठाया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

INT News16 September 2026 at 01:52 pm

पानीपत शहर की पुरेवाल कॉलोनी से 5 साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार (15 सितंबर) की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब बच्चा अपने पिता की मीट की रेहड़ी के पास खेल रहा था। पुराने औद्योगिक थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर बच्चे की तलाश तेज कर दी है। खेलते-खेलते अचानक गायब हुआ मासूम पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें 5 वर्षीय मोहम्मद अहद सबसे छोटा है। शाम को जब पिता अपनी मीट की रेहड़ी लगाए हुए थे, तब अहद अपने 6 साल के बड़े भाई और गली के अन्य बच्चों के साथ वहीं पास में खेल रहा था। करीब 20-25 मिनट बाद जब परिजनों ने देखा, तो अहद वहां गायब मिला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पड़ोसी बच्ची ने दी जानकारी, CCTV में दिखे बाइक सवार घटना के बाद जब परिजनों ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ की, तो साथ में खेल रही पड़ोसी की एक छोटी बच्ची ने बताया कि बाइक पर आए दो अज्ञात युवक मोहम्मद अहद को अपने साथ उठाकर ले गए हैं। वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालने पर बाइक सवार दो युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध बाइक सवारों का सुराग जुटाकर बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।