Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में गाड़ियों में जाम छलकाने वालों पर सख्ती:पुलिस ने आधी रात चलाया चेकिंग अभियान; कई वाहनों के काटे चालान

INT News6 September 2026 at 02:37 pm

लुधियाना में त्योहारी सीजन को देखते हुए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शहर में कानून-व्यवस्था और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए बीती रात ढुगरी इलाके में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक जगहों और अपनी कारों में बैठकर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस टीम ने इलाके में मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 118 संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान कई लोग अपनी कारों के अंदर ही शराब पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कई लोगों को सख्त हिदायत और चेतावनी देकर छोड़ा, जबकि कानून का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के चालान भी काटे गए। लगातार मिल रही थीं शिकायतें: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शाम ढलते ही कुछ लोग अपनी गाड़ियों में और खुले में शराब पीना शुरू कर देते हैं,जिससे इलाके का माहौल खराब होता है और आम लोगों को परेशानी होती है। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यह सरप्राइज चेकिंग की। संदीप वडेरा ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यह ड्राइव सिर्फ एक दिन की नहीं है,बल्कि आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। पुलिस की अपील कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि त्योहारी सीजन में शांति बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या खुले में शराब पीने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।