समाचार · पंजाब
अमृतसर एयरपोर्ट पर शान से फहराया तिरंगा
INT News17 August 2026 at 05:30 am
अमृतसर| श्री गुरु राम दास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया। विमानपत्तन निदेशक अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट तुषार डी. सखारे सहित हवाई अड्डे के अधिकारी, जवान और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में कर्मचारियों और उनके परिजनों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीआईएसएफ डॉग स्क्वाड का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसने अपनी अनुशासन और दक्षता से सभी को रोमांचित कर दिया। अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।