Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: बारिश से बेहाल उत्तराखंड: 120 सड़कें बंद, सड़क से आसमान तक आफत; कहां-कहां अलर्ट

INT News17 August 2026 at 07:34 am

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से रविवार को 120 सड़कें बंद हो गईं। कई अन्य सड़कों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। वहीं, जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार सुबह खराब दृश्यता के कारण छह चक्कर काटने के बाद उतर सकी। आज मौसम विभाग नेलोक निर्माण विभाग के पोर्टल के अनुसार रविवार दिन तक बंद सड़कों की संख्या 180 तक पहुंच गई थी। लेकिन देर शाम तक 60 सड़कों को खोल दिया गया। इसके बाद बंद सड़कों की संख्या 120 रह गईं। विभाग के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा के सीमलखेत में शनिवार रात अतिवृष्टि से गधेरे उफान पर आ गए। मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया।आज देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्टदून में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जबकि मसूरी में रात करीब आठ बजे भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार को दून और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने रविवार को बताया कि इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर के आसार हैं। शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज बारिश का अनुमान है। दून में रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो को 6 चक्कर लगाने पड़ेजयपुर से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार सुबह खराब दृश्यता के कारण निर्धारित समय पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। पहली कोशिश में उतरने में असमर्थ रहने पर पायलट को विमान हवा में ही मोड़ना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट ने देहरादून, हरिद्वार और सहारनपुर जिले के आसमान में छह चक्कर लगाए। 72 सीटर इस विमान करीब 50 यात्री सवार थे। विमान तय समय के अनुसार सुबह 8:15 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे के ऊपर पहुंचा। दृश्यता बहुत कम होने से करीब आधा घंटा चक्कर काटने और दृश्यता में सुधार के बाद, सुबह 8:45 बजे पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।देहरादून: तेज बारिश में ऑटो-बाइक बहीउधर, कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाला में रविवार को तेज बारिश के बाद कॉलोनी में सड़कों पर तेज बहाव में पानी बहने लगा। इसमें एक ऑटो और एक बाइक भी बह गई। क्षेत्रीय निवासी सुनील दत्त घिल्डियाल ने बताया कि जलभराव और गंदगी से बीमारियों का खतरा भी रहता है। नाले पर स्लैब डालकर मकान-दुकानें बना दी गई हैं, जिससे यह संकरा हो गया है। उन्होंने नगर निगम से ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंताराजधानी में बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने रविवार को आपदा कंट्रोल रूम में तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।मसूरी में बारिश के बाद सन्नाटा पसराउधर, मसूरी में रविवार रात करीब आठ बजे भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ थी, लेकिन बारिश के बाद सन्नाटा पसर गया। माल रोड पर कई जगह जलभराव हो गया। गढ़वाल टैरेस के पास पानी भरने से लोगों को रेलिंग पकड़कर सड़क को पार करना पड़ा। इससे पूर्व शहर में पूरे दिन कभी धूप तो कभी बारिश होती रही।