Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस की कार से भिड़ंत:छतरपुर में रेलवे स्टेशन के पास हादसा, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

INT News17 August 2026 at 07:35 am

छतरपुर में रविवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मरीजों को जिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित ॐ साईं राम होटल के सामने हुई। हादसे में एंबुलेंस और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस रविवार देर रात मरीजों को लेकर जिला अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान ॐ साईं राम होटल परिसर से बाहर निकल रही एक कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, अब तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।