Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

INT News17 August 2026 at 07:44 am

Jharkhand Weather : मौसम केंद्र के अनुसार 17 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां तथा इससे लगे मध्य झारखंड के रांची और खूंटी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 18 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, लातेहार और चतरा तथा इससे लगे मध्य झारखंड के हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

19 अगस्त तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में फिलहाल सामान्य से मात्र 18% ही बारिश कम हुई है. आम तौर पर 15 अगस्त तक राज्य में 668 मिमी तक बारिश होनी चाहिए थी. इसकी तुलना में करीब 550 मिमी बारिश हो गयी है. इधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 19 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

बारिश बढ़ने से गिरेगा तापमान

अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है. इसके साथ जुड़ा साइक्लोनिक सरकुलेशन समुद्र तल से करीब 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है. मॉनसून टर्फ भी इस निम्न दबाव क्षेत्र के आसपास से गुजर रहा है. इन मौसमी प्रणालियों के कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें:  'हेमंत सोरेन बड़े भाई... निकालेंगे आभार यात्रा', जानें CM आवास घेराव पर छात्रों ने क्या कहा?

इसे भी पढ़ें:  JPSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन