Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बच्चों को समझाई प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी

INT News7 July 2026 at 05:52 am

| जालंधर एजीआई ग्लोबल स्कूल में 1 से 7 जुलाई के बीच वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। सप्ताहभर चले कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पौधों के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझाना रहा। चेयरपर्सन सलविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की सेवा केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं होनी चाहिए और लगाए गए पेड़ भविष्य को अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण रक्षा की भावना विकसित करने पर जोर दिया।