Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक्शन प्लान बनेगा

INT News7 July 2026 at 05:54 am

| जालंधर जालंधर कमिश्नरेट फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के आदेशों पर राजिंदर पाल सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय में सहायक फूड कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालते ही वे पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग और फूड सेफ्टी विंग के स्टाफ ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद एसीएफ राजिंदर पाल सिंह ने स्टाफ के साथ बैठक की और जिले के फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कीं। मिलावटखोरों और बिना लाइसेंस वालों पर 3-पॉइंट एक्शन प्लान तैयार किया है। जिले में बिना वैध लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के खाने-पीने की चीजों का व्यापार करने की अनुमति नहीं होगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर जालंधर शहर और आस-पास के इलाकों में शुद्धता बनाए रखने के लिए चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनता से जागरूक उपभोक्ता बनने की अपील की और कहा कि सामान खरीदने से पहले दुकानदार का फएसएसएआइ नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। उन्होंने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता लोगों को सही और हेल्दी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाना है।खाने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जागरूक बने, अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति खाद्या वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।