Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरुनानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर 49 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा आरओबी

INT News7 July 2026 at 05:54 am

| जालंधर गुरुनानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की दिशा में सोमवार से जमीनी काम शुरू हो गया है। मौके पर सॉइल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) का काम शुरू कर दिया गया है, जो अगले 20 दिनों तक चलेगा। इसके तुरंत बाद आरओबी की फाइनल ड्राइंग तैयार की जाएगी। इस 49 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी के निर्माण को लेकर आगामी 8 जुलाई को रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में गुरुनानकपुरा फाटक को पूरी तरह बंद करने की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, क्योंकि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ट्रैफिक डायवर्ट करना होगा। इसमें बिजली के खंभे, सीवर लाइन और बिजली की तारों को शिफ्ट करने के काम का प्लान भी बनेगा। इसकी वजह है कि काम शुरू होने से पहले बिजली के खंभे और सीवर लाइन शिफ्ट करना जरूरी हैं। लाडोवाली रोड से चौगिट्टी/यूनिवर्सिटी रोड जाने वाले : चालकों को अब काजीमंडी के रास्ते सूर्या एन्क्लेव अंडरपास का इस्तेमाल करना होगा, जिससे वे सीधे चौगिट्टी की तरफ निकल सकेंगे। शहर के अंदर आने वाले वाहन : ऐसे वाहनों को पीएपी चौक से होते हुए बीएसएफ चौक की तरफ भेजा जाएगा। -स्थानीय निवासी : गुरुनानकपुरा, कमल विहार और बसीरपुरा के वाहन चालक सीधे बसीरपुरा फाटक का इस्तेमाल कर गुरुनानकपुरा ईस्ट और वेस्ट में आ-जा सकेंगे। सॉइल टेस्टिंग करते कामगार।