Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार:कोण्डागांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला, जेल भेजा गया

INT News22 July 2026 at 02:45 pm

कोण्डागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रूपेन कुमार सोरी निवासी ग्राम काकड़ाबेड़ा, थाना एवं जिला कोण्डागांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज हुआ मामला शिकायत के आधार पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 227/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। विशेष टीम ने घेराबंदी कर दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम काकड़ाबेड़ा में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कबूला अपराध पूछताछ के दौरान रूपेन कुमार सोरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, प्रधान आरक्षक आशो मरकाम, आरक्षक सुखी राजपूत, बेदराम चंदेल और महिला आरक्षक सोना मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।