national · दिल्ली
भारत अपने मूल्यों व साहस से दुनिया का विश्वास जीतता है : राजनाथ सिंह
INT News22 July 2026 at 02:57 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कुछ राष्ट्र अपनी बात शब्दों से कहते हैं। भारत अपने मूल्यों, अपने आचरण और अपने साहस से दुनिया का विश्वास जीतता है। यह बात बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही। वह, त्रि-सेवा विश्व परिक्रमा नौकायन अभियान के पूरा होने पर सैन्यकर्मियों के बीच बोल रहे थे। विश्व परिक्रमा नौकायन के इस अभियान को पूरी तरह से तीनों सेनाओं की महिला कर्मियों ने अंजाम दिया है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की महिला अधिकारियों ने एक ध्वज के तले यह अभियान पूरा किया है।