Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आलीराजपुर सहकारी बैंक में ₹24.12 लाख का गबन, कैशियर फरार:शाखा प्रबंधक निलंबित, अतिरिक्त फंड की मांग से खुला राज; बैंक प्रबंधन कराएगा FIR

INT News22 July 2026 at 02:52 pm

आलीराजपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 24 लाख 12 हजार 326 रुपए की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। घटना के बाद से बैंक का कैशियर वेलसिंह पलासिया फरार है। मामले में गाज गिरते ही बैंक के महाप्रबंधक आरजु इकबाल खान ने कैशियर और प्रभारी शाखा प्रबंधक जामसिंह भाभर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त फंड की मांग से खुला गबन का राज गबन का मामला तब उजागर हुआ जब शाखा की ओर से नए फंड की मांग की गई। फंड मैनेजर को पहले से जानकारी थी कि शाखा में पर्याप्त नकदी उपलब्ध है। संदेह होने पर बैंक प्रबंधन द्वारा भेजी गई विशेष जांच टीम की पड़ताल में लाखों रुपए के गबन का खुलासा हुआ। प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, पेटलावद मुख्यालय भेजा आधिकारिक आदेश के मुताबिक जामसिंह भाभर फरवरी 2025 से आलीराजपुर शाखा के प्रभारी प्रबंधक पद पर तैनात थे। उनकी पदस्थापना के दौरान यह वित्तीय अनियमितता हुई। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पेटलावद शाखा तय किया गया है। फरार आरोपी पर एफआईआर की तैयारी बैंक प्रबंधन फरार कैशियर वेलसिंह पलासिया और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है। करीब दो साल पहले भी इसी बैंक में ग्राहकों की गोपनीय आईडी का दुरुपयोग कर राशि निकालने का मामला सामने आ चुका है। ताज़ा घटनाक्रम से खाताधारकों में चिंता का माहौल है।