Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

DGP मकवाना को 3 महीने का एक्सटेंशन देने की तैयारी:सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र; UPSC ने नए डीजीपी के लिए तय किए थे 3 नाम

INT News23 November 2026 at 12:01 am

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार देने की तैयारी है। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को आधिकारिक पत्र भेज दिया है। हालांकि, एक्सटेंशन को लेकर केंद्र की औपचारिक मंजूरी और शासनादेश का इंतजार है। मकवाना 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिलता है तो प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति फिलहाल टल सकती है। खास बात यह है कि नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 20 नवंबर को दिल्ली में हुई यूपीएससी की एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया गया था। UPSC पैनल में ये तीन नाम, सरकार को भेजा गया नए डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। इनमें विशेष डीजी जी. अखेतो सेमा ने व्यक्तिगत कारणों से चयन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने के लिए सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद 11 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। 20 नवंबर को दिल्ली में हुई यूपीएससी की बैठक में 1991 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों का पैनल तैयार किया गया। इस पैनल के आधार पर राज्य सरकार को नए डीजीपी का चयन करना था। केंद्र की मंजूरी के बाद ही साफ होगी स्थिति

मकवाना को तीन महीने का सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर अब केंद्र सरकार की मंजूरी अहम होगी। राज्य सरकार की ओर से पत्र भेजे जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी एक्सटेंशन का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। यदि केंद्र से मंजूरी मिलती है तो मकवाना तीन महीने और पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में नए डीजीपी की नियुक्ति का फैसला आगे बढ़ सकता है। फिलहाल केंद्र के जवाब और राज्य सरकार के अगले कदम पर नजर है। ये खबर भी पढ़ें… DGP की रेस में 3 IPS:UPSC ने भेजे वरुण, उपेंद्र और प्रज्ञा के नाम, सीएम लेंगे फैसला, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम तय किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…