Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित:7,500 पदों के लिए साढे़ सात लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

INT News22 November 2026 at 10:50 pm

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती चयन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मंडल से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 22 नवंबर को PEB ने इसकी इसकी तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई निश्चित तिथि और विस्तृत समय-सारणी (Exam Schedule) जल्द ही मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। बता दें, यह परीक्षा 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ होनी थी। लेकिन, एक्जाम शुरू नहीं हो पाए थे। ऐसे में अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में थे। भर्ती की पृष्ठभूमि और पदों का विवरण मध्यप्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों (जीडी) की सीधी भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने पूर्व में विज्ञापन और नियमपुस्तिका जारी की थी। इन कुल 7,500 पदों में से 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) के लिए निर्धारित हैं, जबकि 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले 29 सितंबर तक निर्धारित थी, जिसे बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक सप्ताह बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक कर दिया था। पीएचडी और इंजीनियर भी कतार में इस भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश में बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर भी सामने आई है। आरक्षक बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद उच्च शिक्षित युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है। कर्मचारी चयन मंडल के आंकड़ों के अनुसार, कुल 9.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 42 पीएचडी (PhD) धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,26,626 ग्रेजुएट युवा शामिल हैं। इसके अलावा 3,131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3,922 अन्य डिप्लोमा उत्तीर्ण, 8,252 आईटीआई, 4,38,753 हायर सेकेंडरी, 93,736 हाईस्कूल और 1,011 आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी फॉर्म भरा है। परीक्षा और पोस्टिंग के कड़े नियम भर्ती नियमों के तहत, चयनित उम्मीदवारों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी यूनिट चुननी थी और नियुक्ति मिलने के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही उनका ट्रांसफर हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (GRP) में भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आधार इनेबल्ड बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा और एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा की नई तिथि घोषित होने के साथ ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।