समाचार · मध्य प्रदेश
विदिशा में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन:रंगारंग आतिशबाजी देखने उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
विदिशा में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा उत्साह से मनाया गया। विजयादशमी पर जैन कॉलेज मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन हुआ। रात करीब 10 बजे दहन से पहले आकर्षक आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। रावण दहन देखने बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे और 'जय श्रीराम' के जयकारे गूंजे। शहर में परंपरागत चल समारोह भी निकला। रामलीला समिति ने चोपड़ा से श्रीराम की शोभायात्रा और बालाजी मंदिर से पालकी निकाली। तस्वीरें देखें… लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत पेढ़ी चौराहे पर दोनों यात्राएं मिलीं और आगे बढ़ीं। शोभायात्रा में बालाजी की पालकी, राजपूत सरदार और श्रीराम का रथ था। प्रमुख मार्गों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। जैन कॉलेज मैदान में रामलीला की लीलाएं और श्रीराम-रावण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। दहन से पहले की आतिशबाजी लोगों को खूब पसंद आई। प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच पर्व उत्साह से पूरा हुआ।