national
महाराष्ट्र सरकार के नए कानून का मुश्ताक मलिक ने किया विरोध, कहा- धर्मांतरण व्यक्ति की अपनी सोच
INT News19 August 2026 at 12:03 am

हैदराबाद, 19 अगस्त। महाराष्ट्र में जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर प्रस्तावित कानून को लेकर बहस के बीच 'तहरीक मुस्लिम शब्बान' के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसके संभावित दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन किसी व्यक्ति की अपनी सोच, विचार और आस्था का परिणाम होता है। इसमें किसी तरह का जबरन हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।