Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'ये कालनेमियों के मुंह पर करारा तमाचा', चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने पर बोले महंत राजू दास

INT News19 August 2026 at 12:03 am

नई दिल्ली, 19 अगस्त। अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने नागपंचमी पर ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि जब बीफ खाने वाला वहां 5 वक्त नमाज पढ़ सकता है तो साधुओं को कम से कम एक दिन पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा को वित्तीय अनियमितता मामले में मिली क्लीन चिट का स्वागत करते हुए इसे कालनेमियों के मुंह पर तमाचा बताया।