world
ट्रंप ने सराहा भारत का वोटर आईडी सिस्टम, वाइल अव्वाद बोले- अमेरिका में सुधार के लिए दिया उदाहरण
INT News18 August 2026 at 11:55 pm

नई दिल्ली, 18 अगस्त। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय चुनावी व्यवस्था की सराहना किए जाने पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि अमेरिका और भारत की वोटिंग प्रणाली में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का मकसद अमेरिकी चुनाव प्रणाली को बेहतर बनाना है। अव्वाद के मुताबिक भारत में वोटर आईडी, आधार कार्ड वेरिफिकेशन और बर्थ सर्टिफिकेट जैसी व्यवस्थाएं हैं, जिसकी वजह से करोड़ों मतदाताओं वाले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को भी नियंत्रित किया जा सकता है।