national
परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी, गिरफ्तारी से मामला खत्म नहीं होगा: बाबूलाल मरांडी
INT News18 August 2026 at 11:50 pm

नई दिल्ली, 18 अगस्त। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी जरूर हुई है, लेकिन केवल गिरफ्तारी से पूरा मामला सामने नहीं आएगा। कथित गड़बड़ी के पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क और उन लोगों की पहचान जरूरी है, जिनके संरक्षण में यह व्यवस्था चल रही थी।