national
ओडिशा में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, अलग-अलग मामलों में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
INT News18 August 2026 at 11:56 pm

भुवनेश्वर, 18 अगस्त। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को दो अलग-अलग रिश्वतखोरी के मामलों में दो सरकारी अधिकारियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। इनमें बालेश्वर की एक महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और मलकानगिरि जिले के एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) शामिल हैं।