national · गुजरात
गुजरात: मादक पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार, एक करोड़ का गांजा जब्त
INT News18 August 2026 at 11:54 pm

राजकोट, 18 अगस्त। राजकोट शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बामनबोर के पास एक ट्रक से 1.02 करोड़ रुपए का 204.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।