national
गुजरात में एसीबी का एक्शन- 40 हजार रुपए रिश्वत लेते खाद्य एवं औषधि विभाग के दो अधिकारी गिरफ्तार
INT News18 August 2026 at 11:48 pm

भरूच, 18 अगस्त। गुजरात के भरूच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खाद्य एवं औषधि विभाग के दो अधिकारियों को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारी नई थोक दवा लाइसेंस (होलसेल ड्रग लाइसेंस) जारी करने की प्रक्रिया के लिए रिश्वत मांग रहे थे।