Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पटियाला में बीच बाजार युवक की हत्या का VIDEO:बदमाशों के झुंड ने दिनदहाड़े गाड़ी घेरी, 8 बार ताबड़तोड़ चाकू मारे

INT News11 August 2026 at 02:53 pm

पटियाला में दिनदहाड़े बीच रास्ते में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर चाट खाने बाजार में आया था। इसी दौरान उससे पुरानी रंजिश रखने वाले लोगों ने उसे घेर किया और करीब 8 बार चाकू मारे। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापे मार रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार पार्किंग को लेकर हुई थी बहस जानकारी के अनुसार, यह मामला पटियाला के सनौर कस्बे का है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जशन विर्क के रूप में हुई है। वह सोमवार को अपने दोस्तों के साथ कस्बे की एक दुकान पर चाट खाने पहुंचा था। इसी दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर कुछ युवकों के साथ उसकी बहस हुई। इसके बाद बहस हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और जशन विर्क पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जशन विर्क के करीब 8 बार चाकू मारा, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बचाने आया दोस्त भी घायल जशन विर्क के साथ आए उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसका दोस्त बलदेव सिंह दोनों पक्षों का बीच-बचाव करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष के युवकों ने बलदेव के भी चाकू मार दिए। इससे बलदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इसके बाद जशन विर्क के दोस्तों ने उसे और बलदेव को गाड़ी में डाला और फौरन अस्पताल ले गए। हालांकि, रास्ते में ही जशन की मौत हो गई। वहीं, बलदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हुई मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोग सनौर के ही रहने वाले हैं। इन युवकों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को भी इनमें गाड़ी की पार्किंग को लेकर ही बहस हुई थी। इसके बाद यह वारदात हो गई। जशन विर्क के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। घर में उसकी मां और एक छोटा भाई है। SHO बोले- 6 लोगों पर केस दर्ज किया इस मामले में थाना सनौर के SHO हरमिंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें अमित उर्फ पापन, सुमित उर्फ बोनी, मोनू, दक्ष उर्फ देशो, आकाशदीप सिंह उर्फ काका और अमनदीप सिंह उर्फ अमन बेकरी वाला शामिल हैं। ये सभी सनौर के ही रहने वाले हैं। इनके खिलाफ BNS की धारा 103(1), 109, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो उनके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं। इलाके में दहशत, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा इस हत्याकांड के बाद सनौर कस्बे में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बठिंडा में कमर में पिस्टल लगाते समय चली गोली, लाइसेंस रिन्यू कराने आए व्यक्ति की जांघ में लगी बठिंडा के तहसील परिसर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने हथियार का लाइसेंस रिन्यू (नवीनीकरण) कराने आए एक व्यक्ति की अपनी ही पिस्टल से अचानक चली गोली (मिसफायर) के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…