Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

मेडिकल नामांकन में पारदर्शिता के लिए झारखंड सरकार ने लागू की नई एसओपी, फर्जी प्रमाण-पत्र मिले तो होगी कार्रवाई

INT News14 August 2026 at 06:01 pm

रांची, 14 अगस्त। झारखंड में मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में नामांकन में फर्जीवाड़े पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि फर्जी या गलत प्रमाण-पत्र के आधार पर नामांकन पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी का एडमिशन तत्काल रद्द किया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने नीट- यूजी और नीट-पीजी के जरिए नामांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है।