Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सारणी में टावर केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पहले टावरों की रेकी करते थे, फिर रूम में घुसकर चोरी करते थे

INT News14 August 2026 at 05:53 pm

बैतूल के सारणी क्षेत्र में मोबाइल कंपनियों के टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए केबल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से पाथाखेड़ा, शोभापुर और बगडोना क्षेत्र में हुई केबल चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। कई मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाएं पुलिस के अनुसार, सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा, शोभापुर और बगडोना में स्थित विभिन्न मोबाइल टावरों से केबल चोरी की शिकायतें मिली थीं। इनमें नवचेतना स्कूल, दीपिका लॉज के पीछे बगडोना, पाथाखेड़ा, कैलाश नगर शोभापुर, स्टेडियम के पास पाथाखेड़ा, शिवाजी नगर, कैलाश नगर पटरी, गर्ग कॉलोनी बगडोना, जियो ऑफिस के पीछे और शक्ति नगर शोभापुर स्थित टावर शामिल हैं। एफआईआर के बाद बनाई पुलिस टीम टावर कंपनी की शिकायत पर सारणी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ संदिग्ध लोगों और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर मिले सुरागों के जरिए संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शंकर प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और मोहित नायक (22), निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर चोरी के केबल बरामद पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए केबल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद माल की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले मोबाइल टावरों की रेकी करते थे। इसके बाद टावर रूम में घुसकर वहां लगे केबल चोरी कर ले जाते थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन वारदातों में दोनों आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को बैतूल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में टीआई जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी मनोज उइके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, राकेश करपे, रविमोहन दर्शिमा और साइबर सेल के राजेंद्र धाड़से की महत्वपूर्ण भूमिका रही।