Wednesday, 21 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: जायंट व्हील पर बैठते ही शख्स बोला Wow, फिर 20 सेकंड में बाद जो हुआ, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

INT News20 October 2026 at 07:22 pm

दशहरे और दूसरे त्योहारों के आसपास मेलों की रौनक बढ़ जाती है. कूछ लोग खाने-पीने का मजा लेते हैं, तो कूछ बड़े-बड़े झूलों पर बैठकर एडवेंचर करने पहुंच जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एडवेंचर जो चीज शुरुआत में मजेदार लगती है, वही कुछ देर बाद डराने लगती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

झूला ऊपर गया तो बदल गया बंदे का रिएक्शन

मेले में दोस्तों के साथ घूमने और झूले झूलने का अपना ही मजा है.लेकिन ऊंचाई से डरने वालों के लिए जायंट व्हील की सवारी किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होती.वायरल वीडियो में एक शख्स अपने दोस्तों के साथ आसमानी झूले पर बैठता नजर आता है. शुरुआत में वह काफी उत्साहित दिखाई देता है. झूला जैसे ही ऊपर उठना शुरू करता है, वह ‘वॉव’ कहकर अपना रिएक्शन देता है. उस समय उसे अंदाजा भी नहीं होता कि आगे उसकी हालत खराब होने वाली है.

‘अरे भैया, रोको!’ चिल्लाने लगा शख्स

जैसे-जैसे झूला ऊंचाई पर पहुंचता है और फिर नीचे की तरफ आता है, शख्स का आत्मविश्वास कम होने लगता है. शुरुआत में मुस्कुराने वाला बंदा धीरे-धीरे घबराने लगता है. उसके दोस्त उसकी हालत देखकर हंसते हैं, तो वह भी कुछ देर मुस्कुराता और बात करता नजर आता है. लेकिन झूले की रफ्तार बढ़ने और बार-बार ऊपर-नीचे होने के साथ उसका डर भी बढ़ जाता है. एक समय ऐसा आता है, जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है. नीचे से दोबारा ऊपर जाते समय वह झूला ऑपरेटर से कहता है, अरे, अरे रोको भैया, रोको.

View on Instagram

वीडियो इसी मजेदार पल पर खत्म हो जाता है. शख्स की घबराहट और उसके बदलते रिएक्शन ने इस वीडियो को मनोरंजक बना दिया है. जो अब वायरल हो रहा हैं.

ये भी पढ़ें: Video: बच्चे की चुटपुटिया बंदूक पुलिसवाले ने की जब्त, पूछा- लाइसेंस कहां है? मासूम ने दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो उन लोगों को भी याद दिलाता है, जो दोस्तों के कहने पर बड़े झूलों पर बैठ तो जाते हैं, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही उनकी हालत बदल जाती है. वीडियो का कमेंट सेक्शन भी लोगों के मजेदार रिएक्शन से भरा हुआ है. यूजर्स बंदे के शुरुआती उत्साह से लेकर झूला रुकवाने की गुहार लगाने तक के सफर पर खूब चुटकी ले रहे हैं. हालांकि, वीडियो कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती.