national
बिहार: पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की भारी भीड़, एक दिन में 3.80 लाख श्रद्धालु पहुंचे गयाजी
INT News29 September 2026 at 08:57 pm

गयाजी, 29 सितंबर। मोक्ष की नगरी गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं, पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को प्रेतशिला, रामशिला, सीताकुंड, देवघाट, विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न पिंडवेदियों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान एवं तर्पण किया।