national
गुजरात के पोषण अभियान में 2.43 करोड़ गतिविधियां संपन्न हुईं, जागरूकता अभियान तेज
INT News29 September 2026 at 08:43 pm

गांधीनगर, 29 सितंबर। गुजरात ने 'पोषण माह-2026' के दौरान पोषण संबंधी 2.43 करोड़ से अधिक गतिविधियां दर्ज की हैं। राज्य का मुख्य उद्देश्य आहार विविधता, नियमित विकास निगरानी और बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों के दौरान देखभाल के माध्यम से कुपोषण से निपटना है।