world
2028 तक तैयार होगा मंगल का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र : चीन
INT News29 September 2026 at 08:51 pm

बीजिंग, 29 सितंबर। चीनी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद और थ्येनवन-3 मिशन के मुख्य वैज्ञानिक होउ ज़ंगछ्येन ने सोमवार को बताया कि नई पीढ़ी का संपूर्ण मंगल भूवैज्ञानिक मानचित्र मंगल के भूवैज्ञानिक काल के विभाजन के लिए चीन की योजना पेश करेगा। इससे चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित मंगल काल विभाजन मानक को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने में मदद मिलेगी।