national · दिल्ली
कजाकिस्तान में शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’
INT News29 September 2026 at 08:41 pm

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ मंगलवार को कजाकिस्तान के ओस्केमेन में शुरू किया गया। कजाकिस्तान सशस्त्र बलों की क्षेत्रीय कमान पूर्व के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव यहां मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान आतंकवादी गतिविधियों की स्थिति से निपटने के लिए कई तरह के अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इनमें आतंकियों ठिकानों पर छापेमारी, खोज और विनाश अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान शामिल हैं।