national · बिहार
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छह कृषि विज्ञान केंद्रों में स्थापित होंगी मखाना की सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाइयां
INT News29 September 2026 at 08:52 pm

भागलपुर, 29 सितंबर। बिहार में मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत मखाना की सूक्ष्म स्तरीय प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए बीएयू के अधीन संचालित छह कृषि विज्ञान केंद्रों का चयन किया है।