national · दिल्ली
सचिन पायलट का भाजपा से सवाल, सीमाओं को सुरक्षित करने और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए
INT News29 September 2026 at 08:48 pm

नई दिल्ली, 29 सितंबर। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद पायलट ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर की समस्या गंभीर बनी हुई है और इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।