world
निशान विश्व सभ्यता मंच शानतुंग प्रांत के जिनिंग में उद्घाटित
INT News29 September 2026 at 08:41 pm

बीजिंग, 29 सितंबर। 2026 निशान विश्व सभ्यता मंच 28 सितंबर को शानतुंग प्रांत के जिनिंग शहर के छ्यूफू में उद्घाटित हुआ। इस मंच का विषय "सभ्यता, व्यवस्था और न्याय" है, और इसमें "कन्फ्यूशियसवाद का समकालीन मूल्य और वैश्विक महत्व", "सभ्यतागत लचीलापन और वैश्विक शासन", "वैचारिक संवाद और सभ्यतागत एकीकरण" और "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक सद्भाव" जैसे उप-विषय शामिल हैं।