national · दिल्ली
कर्नाटक के मतदाताओं के लिए मराठी भाषा में एसआईआर फॉर्म की मांग, अरविंद सावंत ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
INT News19 July 2026 at 11:42 pm

नई दिल्ली, 19 जुलाई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद अरविंद सावंत ने भारत निर्वाचन आयोग से कर्नाटक के बेलगावी (बेलगाम) और अन्य मराठी भाषी क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए मराठी भाषा में फॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की है।