Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

'छात्र हितों पर कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब', कर्नाटक परीक्षा विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी

INT News3 August 2026 at 09:12 pm

नई दिल्ली, 3 अगस्त। कर्नाटक में वेटरनरी प्रवेश परीक्षा और पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर छात्रों के हितों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने छात्र हितों के प्रति कांग्रेस की कथित संवेदनशीलता का मुखौटा उतार दिया है।