समाचार · मध्य प्रदेश
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा, हाईवे पर घुमाया, VIDEO:पति-देवर ने दोनों को पकड़ा, बिजली के खंभे से बांधा; महिला बोली- 5 साल से अफेयर है
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति ने अपने भाई और भांजे के साथ मिलकर दोनों को बेल्ट से पीटा, गाली-गलौज की और रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया। युवक के कपड़े भी उतरवा दिए। घटना ठीकरी के बरुफाटक की है। प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला और पुरुष को पकड़ने के बाद उनके हाथ बांध दिए गए। गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। झाड़ियों के किनारे दोनों को खड़ा किया, फिर हाथ बांध दिए वीडियो में युवक बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है। युवक और महिला, दोनों के हाथ बंधे हैं। दोनों एक घर के पीछे झाड़ियों के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद भीड़ पहुंचती है और धमकाते हुए उन्हें पैदल चलने के लिए कहती है। दोनों कीचड़ वाले रास्ते पर पैदल चलते हैं। इसके बाद गांव के लोग हूटिंग करते हुए "बारात निकाल रहे हैं" कहते हैं। फिर दोनों को हाईवे की ओर ले जाते हैं। बारिश के बीच उन्हें 500 से 700 मीटर तक पैदल चलाया जाता है। इसके बाद सड़क किनारे एक मैदान में ले जाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट जाते हैं और दोनों को चारों ओर से घेर लेते हैं। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सरपंच और पुलिस ने आरोपियों से दोनों को छुड़ाया वीडियो वायरल होने के बाद ठीकरी पुलिस और गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को आरोपियों से छुड़ाकर ठीकरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद दोनों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर वह एक माह पहले मायके चली गई थी। इसके बाद मगरखेड़ी में किराये का कमरा लेकर रहने लगी और निमरानी की एक कंपनी में मजदूरी करने लगी। महिला का आरोप है कि रविवार रात करीब 10.30 बजे पति, देवर और भांजा उसके कमरे पर पहुंचे। प्रेम संबंध को लेकर गाली-गलौज की। इसके बाद महिला और उसके रिश्तेदार को रस्सी से बांधकर बेल्ट और ट्यूब से पीटा। महिला ने बताया कि रिश्तेदार के साथ पिछले 5 साल से उसका प्रेम संबंध है। महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है। लगातार प्रताड़ित करता है। उसने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में FIR दर्ज कराई है। एसडीओपी बोले- पति, देवर समेत तीन लोगों पर केस एसडीओपी महेश सुनय्या ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को कनासपुरा से पैदल आरसी बरूफाटक स्टेडियम तक ले जाया गया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई। वहां उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों में प्रकाश मुजाल्दे, घनश्याम मुजाल्दे और गोलू जाधव शामिल हैं। तीनों फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें झाबुआ में गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को न्यूड कर पीटा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जनपद अध्यक्ष के पति बीजेपी नेता ने अपने साथियों संग मिलकर गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त को न्यूड कर पीटा। आरोपियों ने दोनों को लकड़ी के डंडे और बेसबॉल के बैट से सिर पर कई वार किए। हमले में शख्स का सिर फूट गया। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। आरोपियों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर…