Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत पदक:मुख्यमंत्री ने 30 लाख और DSP पद पर पदोन्नति की घोषणा की

INT News3 August 2026 at 10:46 pm

राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव, जिन्होंने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित 'कॉमनवेल्थ गेम्स-2026' की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता था, ने सोमवार को रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजनांदगांव की बेटी द्वारा रजत पदक हासिल करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि यह सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ी के कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उचित अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव खेल के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा में भी अपने अनुशासन और समर्पण से छत्तीसगढ़ एवं भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।