Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

11वीं की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले जेल गया:मऊगंज में आरोपी ने शौच करने गई लड़की से छेड़छाड़ की थी

INT News3 August 2026 at 10:50 pm

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ खेत में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर में आरोपी को पकड़ने के बाद शाम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 11वीं कक्षा की छात्रा 3 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे घर के पीछे खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे अनिल उर्फ छोटू मिश्रा (35) ने उसे पीछे से जमीन पर पटक दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी। केस दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल घटना के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ शाहपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।